ओबरा: विण्ढमगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Obra, Sonbhadra | Jul 11, 2026 पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष विण्ढमगंज संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना विण्ढमगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।विण्ढमगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अजय मेहता निवासी ग्राम कटौधी को दशरथ मोड़ तिराहा, हरनाकछार से गिरफ्तार किया गया।