बरहट: ललमटिया गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से 18 माह के मासूम की हुई मौत
Barhat, Jamui | Sep 9, 2026 बरहट थाना क्षेत्र के ललमटिया गांव में मंगलवार शाम पानी भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 18 माह के मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान सतवीर कुमार, पिता संतोष यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बुधवार को 8 बजे बताया कि सतवीर घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।