बहरोड़: कोटपूतली पुलिस ने कार्रवाई के दौरान स्कॉर्पियो सवार युवकों की हूटिंग की, बहरोड़ में नाकाबंदी कर 6 युवक किए गए दस्तयाब
Behror, Alwar | Jul 9, 2026 कोटपूतली में पुलिस कार्रवाई के दौरान ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवकों द्वारा हूटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी लक्ष्मी सुथार ने तत्काल कंट्रोल रूम को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। सूचना पर बहरोड़ सदर थाना अधिकारी अंकित सांवरिया ने भारी पुलिस बल के साथ नाकाबंदी करवाई।