अल्बर्ट एक्का (जारी): वज्रपात से मवेशी की मौत, किसान को भारी नुकसान
जारी प्रखंड के रुद्रपुर गांव में अचानक मौसम बदलने के दौरान हुए वज्रपात से एक मवेशी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी आनंद कुजूर अपने मवेशी को चराने के लिए खेत की ओर गए थे। शुक्रवार दिन के 2 बजे अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आने से उनके मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गरीब किसान को काफी नुकसान हुआ।