देवघर के मोहनपुर–जमुनिया यात्री शेड के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री, सात गिरफ्तार.................
देवघर जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने जमुनिया जंगल के पास यात्री शेड में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए सात आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर और 1,04,990 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में हरि मंडल उर्फ हरिहर मंडल, गौतम झा, राहुल कुमार, दीपु यादव, लखन मराण्डी, रंधीर यादव और विकास कुमार शामिल हैं। सभी मोहनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। इनमें कुंडा थाना का�