जहानाबाद: अरवल मोड़ पर ऑटो और कार की टक्कर, हंगामे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा
जहानाबाद के अरवल मोड़ पर ऑटो और कार के बीच हल्की टक्कर के बाद विवाद हो गया। ऑटो से कार में धक्का लगने पर कार मालिक ने हंगामा शुरू कर दिया और ड्राइवर से बहस करने लगा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना में कार को हल्का नुकसान हुआ, जबकि कोई घायल नहीं हुआ।