मोहनलालगंज: हमले के बाद पीड़ित पर ही मुकदमा दर्ज करने का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई के लिए दबाव में होने का आरोप
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे चापई राय का पुरवा में 15 अगस्त को सोनू पुत्र राम रतन और उनके परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद 112 और 1076 पर शिकायत की गई, लेकिन स्थानीय पुलिस ने उनका मेडिकल कराने के बजाय दबंगों के दबाव में आकर पीड़ित परिवार पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया।