जमुई: सितमाडीह में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | May 18, 2026 सीतमाडीह गांव में भूमि विवाद के रंजिश में पंचायत के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद रविवार की देर शाम 7:00 बजे तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से इलाज के बाद परिजन सभी घायलों को निजी क्लीनिक लेकर चले गए।