डिंडौरी: अमरपुर चौकी के द्वारा 35 साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 4460 नागरिकों को किया गया जागरूक
डिंडौरी जिले कि अमरपुर चौकी के द्वारा 35 साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 4460 नागरिकों को जागरूक किया गया एवं गांव कोटवारों के माध्यम से मुनादी करते हुए युवाओं सहित आम जनों को 1930 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। दरअसल पुलिस सोशल मीडिया विभाग ने रविवार शाम 7:00 मीडिया को जानकारी दी और बताया कि जागरूक नागरिक ही साइबर अपराधों के विरुद्ध सबसे बड़ी सुरक्षा है।