मऊ: मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 70 वर्षीय लावारिस वृद्ध व्यक्ति का मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेजा शव
मिली जानकारी के अनुसार मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक 70 वर्षीय लावारिस वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तभी किसी यात्री ने जीआरपी को सूचना दी मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।