मऊ: मझवारा से इंदारा जाते समय बीती रात लगभग 9 बजे टेंपू बाइक से टकराई, दो लोग गंभीर रूप से घायल
कोपागंज थाना अंतर्गत बीती रात लगभग 9 बजे मझवारा से इंदारा जाते समय टेंपू सवार की बाइक से टक्कर हो गई।वही इस घटना में टेंपू सवार अनुराग 38 वर्ष पुत्र रामकुंवर चौहान मलेरी कोर्ट घोसी मऊ और बाइक सवार जयराम 45 वर्ष इंदारा गांव के रहने वाले गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सदर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है।