मऊ: लालच देकर धर्म परिवर्तन करने वाले गिरोह के सरगना को हलधरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
हलधरपुर थाना क्षेत्र से धर्म परिवर्तन करने वाले एक व्यक्ति को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के अठीलापुर निवासी राम अवतार राजभर उर्फ जॉनसन आर्थिक रूप से कमजोर और भोले भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करता था, उसके द्वारा कई गिरोह चलाए जाते हैं जो पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में लोगों से मुलाकात करते हैं।