डुमरा: भूप भैरो पंचायत में पुलिस की छापेमारी, घर से देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद
सीतामढ़ी टाऊन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बरामद किया है। भासर पिकेट की पुलिस टीम ने भूप भैरो पंचायत के खाप टोला, वार्ड संख्या 12 में छापेमारी कर रामबाबू महतो के घर से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया।