देवास। जिले के टोंकखुर्द क्षेत्र में रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रास्ते में डाली गई रेत पर पैर रखने को लेकर कहासुनी हुई थी, जो बाद में बड़े विवाद में बदल गई। झड़प में करीब सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल और अमलतास अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है ।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking