अशोक नगर: अशोकनगर रेलवे फाटक के पास अज्ञात लोगों ने 41 वर्षीय व्यक्ति पर हमला किया, घायल अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर शहर के रेल्वे फाटक के पास एक व्यक्ति पर अज्ञात चार लोगों ने पीछे से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर मुहाल निवासी चंद्रपाल पुत्र राम रतन सेन उम्र 41 वर्ष सोमवार की रात 9:00 बजे बाजार से अस्पताल जा रहा था।इसी दौरान रेल्वे फाटक पर पीछे से चार लोगों ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घायल को कमर एवं आंख में चोट आई हैं।