भिवानी: जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक पंचायत भवन में 24 जून को. डीसी नरेश नरवाल
स्थानीय पंचायत में 24 जून को प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव तथा खेल राज्य मंत्री संजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी। डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 24 जून को प्रात: 11:00 बजे होगी। बैठक में राज्य मंत्री के समक्ष 12 परिवाद सुनवाई के लिए रखे जाएंगे।