हुज़ूर: बरखेड़ी स्थित सीएम राइज रशीदिया स्कूल में शिक्षक पर 3 छात्रों के अभिभावकों ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, शिक्षक गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Dec 12, 2024 भोपाल के बरखेड़ी स्थित सीएम राइज रशीदिया स्कूल मेंस्टूडेंट्स के परिजन ने गुरुवार सुबह हंगामा कर दिया। पेरेंट्सने एक टीचर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। टीचर के स्कूल से निकलते समय भीड़ ने हमला करने की कोशिश भी की। बच्चों के परिजन ने चप्पल से उसे पीटने का प्रयास किया।