उत्तराखंड के वाइब्रेंट विलेज जो बॉर्डर एरिया में हैं और जिन गांव के लोग पलायन कर चुके हैं उनको सभी सुविधाओं से लैस करने के लिए भारत सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है ताकि गांव फिर से आबाद हों। नोडल अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि 'वाइब्रेंट विलेज 2.0' के तहत डिजीटल तरीके से नेपाल से सटे 40 गांवों का पुनरोद्धार किया जाएगा।