दरभंगा: रक्षाबंधन की रात लापता 16 वर्षीय राहुल का पोखर से शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी फैली
रक्षाबंधन की रात घर से लापता हुए 16 वर्षीय राहुल कुमार का शव दो दिन बाद कबीर गाछी के पास लिल्को पोखर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। राहुल वार्ड संख्या-7 निवासी राम पुकार साह का पुत्र था और लुधियाना में एक निजी कंपनी में काम करता था। रक्षाबंधन से करीब दस दिन पहले ही वह गांव लौटा था। परिजनों के मुताबिक, मोबाइल टावर के पास छिपाकर रखी गई शराब....