हसनपुर: हसनपुर निवासी एक मासूम बच्ची ने प्राइवेट स्कूल की मनमानी से परेशान होकर डीएम साहब से लगाई गुहार
गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव देहरी गुज़र से एक मासूम बच्ची की भावुक अपील ने पूरे जिले का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कक्षा एक में पढ़ने वाली नन्ही छात्रा माही का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ जोड़कर अमरोहा जिलाधिकारी से प्राइवेट स्कूलों की महंगी किताबों के दाम कम करवाने की गुहार लगाती नजर आ रही है।