घोसी: घोसी बीआरसी में समग्र शिक्षा योजनाओं के ऑडिट को लेकर बैठक हुई
घोसी प्रखंड के बीआरसी कार्यालय सभागार में समग्र शिक्षा अभियान की विभिन्न योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीआरपी सोनी कुमारी, बीआरपी मुकेश कुमार, प्रधानाध्यापक व मीडियाकर्मी शामिल हुए। शनिवार शाम करीब 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि 25 मई से सभी विद्यालयों में सामाजिक अंकेक्षण शुरू होगा।