हरिद्वार: पाडार्था गांव के बाजार में सरेआम मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; जांच में जुटी पुलिस
हरिद्वार:सोशल मीडिया पर सरेआम मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग आपस में बुरी तरह भिड़ते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जब यह हंगामा हो रहा था, तब आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करने के बजाय खड़े होकर तमाशा देखते रहे।
बताया जा रहा है कि यह घटना हरिद्वार के पाडार्था गांव के बाजार की है। हालांकि, यह विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसे लेकर अभी अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं और स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
मामला संज्ञान में आने के बाद स्थानीय पुलिस ने वीडियो का आधार बनाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Hardoi, Hardoi | Oct 2, 2026