पूर्णिया पूर्व: चांदी कठुवा गांव में सप्त दिवसीय 24वां वार्षिक संतमत सत्संग का हुआ आयोजन
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के चांदी पंचायत अंतर्गत चांदी कठुवा गांव स्थित सत्संग मंदिर में सप्त दिवसीय ध्यानाभ्यास एवं संतमत सत्संग का आयोजन किया गया है।जो 25 जनवरी से शुरू हुआ है और 2 फरवरी तक चलेगी।जिस दौरान दूर दराज से आये संत महात्मा अपने वाणी से सत्संग प्रेमियों को लाभान्वित करेंगे।जिस दौरान बुधवार को दोपहर से संतमत सत्संग का आयोजन किया गय।