पूर्णिया पूर्व: बनमनखी थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 स्मैक तस्करों को 8.26 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
पूर्णिया जिले के बनमनखी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति अपने साथ स्मैक लेकर मवेशी हाट आने वाला है। स्मैक तस्करों की गिरफ्तारी एवं स्मैक की बरामदगी हेतू पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी बनमनखी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ मवेशी हाट के समीप दोनो स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।