धरहरा: मिड-डे मील में बड़ी लापरवाही: चावल के ड्रम में मिला मरा चूहा, टला बड़ा हादसा
धरहरा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सराधी में बुधवार को मिड-डे मील योजना के तहत गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने बच्चों की सेहत और सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ स्कूल परिसर में जुट गई और पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर गुरुवार के तड़के लगभग 10 बजे वायरल कर दिया।