कुर्था: भीषण गर्मी के कारण अरवल में स्कूलों पर प्रतिबंध, 30 मई तक लागू रहेंगे आदेश
Kurtha, Arwal | May 25, 2026 अरवल में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी अमृषा बैंस ने बड़ा फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 5वीं तक की पढ़ाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाएं केवल सुबह 11 बजे तक संचालित होंगी।