विभूतिपुर: विभूतिपुर के सिंघिया घाट में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी, रेफर
सिंघियाघाट-हरिचक पथ पर सिंघियाघाट में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पैदल जा रहे व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। जहां आन ड्यूटी चिकित्सक शाजिद ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर में रेफर कर दिया।