विभूतिपुर: विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन एंबुलेंस कर्मी के हड़ताल से मरीज को हो रही है काफी परेशानी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर के अधीन एंबुलेंस कर में गुरुवार से हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान गुरुवार दिन के करीब 1 बजे केराई निवासी मिथिलेश कुमार सिंह की पत्नी रीता कुमारी को परिजनों ने सुरक्षित प्रसव कराने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में लाया। जहां रीता कुमारी ने लड़के को जन्म दिया।