विभूतिपुर: विभुतिपुर के बेलसंडी तारा वार्ड 2 में जमीनी विवाद में हुए मारपीट मामले में हुई प्राथमिकी दर्ज
बेलसंडीतारा वार्ड 2 निवासी बिमल राय की पत्नी प्रियंका कुमारी ने भूमि विवाद में हुए मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय थाने में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें गांव के हीं अभय कुमार, उमेश राय, रामाशीष राय उर्फ गोरख राय और निशांत कुमार को नामजद किया है। आरोपितों ने हरवे हथियार से प्रहार कर उसके साथ मारपीट कर घायल किया है।