विभूतिपुर: विभूतिपुर के विभूतिपुर पूरब पैक्स गोदाम के पास जल जमाव की समस्या को लेकर तीसरे दिन भी अनशन जारी
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभूतिपुर पूरब पैक्स गोदाम के सामने भुसवर-खदियाही सीमा वाली सड़क पर जल जमाव की समस्या को लेकर रविवार को तीसरे दिन भी अनिश्चित कालीन अनशन जारी रहा। अपने समर्थकों के साथ धरनास्थल पर डटे पंसस प्रदीप कुमार की स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना पर चिकित्सक शीतल और कर्मी नसीम ने उनकी जांच की। इनके द्वारा ब्लड प्रेसर नॉर्मल बताया गया।