विभूतिपुर: विभूतिपुर के एक गांव में छात्रा को जबरन घर के निकट से उठाया, खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात
एक गांव में अपने दरवाजे के निकट से नौवी कक्षा की छात्रा को शनिवार संध्या करीब 8.30 बजे कतिपय दरिंदे ने जबरन मुंह दबाकर अगवा कर उसे घर से दूर एक खेत में ले जाकर रस्सी से उसका हाथ-पैर बांध मुंह में कपड़ा डाल दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि होश में आने पर वह किसी तरह रस्सी खोलकर सुबह 3 बजे घर पहुंच कर परिजनों से आप बीती सुनाई।