विभूतिपुर: विभूतिपुर के मध्य विद्यालय टभका कोठी स्कूल के बगल में सीएसपी लूट एवं दोहरे हत्याकांड के खिलाफ सीपीएम ने की प्रतिरोध सभा
सकरा पंचायत स्थित त्रिमूर्ति डेरी परिसर में विगत 30 जून को सीएसपी लूट एवं दोहरे हत्याकांड के खिलाफ सीपीएम के बैनर तले प्रतिरोध सभा मध्य विद्यालय टभका कोठी स्कूल के बगल में आयोजित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं विभूतिपुर विधायक कामरेड अजय कुमार ने कहा की विभूतिपुर में सकरा में लूट एवं हत्याकांड पुलिस के गाल पर तमाचा है।