मोहनलालगंज: महर्षि यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस में किया गया टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण
स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण के अंतर्गत आज राजधानी लखनऊ स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी में योजना के तहत प्रथम चरण में विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों 54 विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटें गए। टैबलेट प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। विशिष्ट सभा में महर्षि यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. बीपी सिंह ने डिजिटल क्रांति और डिजिटल सशक्तिकरण की अनिवार्य भूमिका पर जोर देते हुए एक व्यावहारिक स्वागत भाषण दिया।