सूरजपुर: राजीव गांधी जयंती पर सूरजपुर में आयोजित मैराथन दौड़ में युवाओं ने दिखाया उत्साह
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, सूरजपुर द्वारा 'राजीव के लिए दौड़' मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित जिलेवासियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बारिश के बीच भी प्रतिभागियों का जोश कम नहीं हुआ और सभी ने दौड़ में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।