सरीला: जमखुरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 42 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के जमखुरी गांव में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।