पंचकूला: विश्वास फाउंडेशन पंचकूला के द्वारा विराट दिवस के अवसर पर सेक्टर 6 अस्पताल में मरीजों को फल और दूध बांटा
विश्वास फाउंडेशन पंचकूला के द्वारा विराट दिवस के अवसर पर सेक्टर 6 अस्पताल में करीब 500 मरीजों को स्वामी विश्वास की द्वितीय पुण्यतिथि अर्थात विराट विश्वास दिवस के अवसर पर फल, दूध वितरित किया गया। विश्वास फाउंडेशन पंचकूला द्वारा सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में ऐड्मिट करीब 500 मरीजों व उनके अभिभावकों को दूध, दलिया, रस, सेब व केला वितरित किया गया।