पंचकूला: अमरटैक्स ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार का आयोजन, बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव मुख्य अतिथि
हिडेन टैलेंट क्लब एवं सोशल वेलफेयर संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार का आयोजन अमरटैक्स ऑडिटोरियम औद्योगिक क्षेत्र फेस एक पंचकूला में किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव एवं भाजपा प्रवक्ता रंजीता मेहता मुख्य अतिथि रही। इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।