कटंगी: अलग-अलग मामलों में जप्त दो पहिया वाहनों की कटंगी थाने में हुई खुली नीलामी
घटना, दुर्घटना, चोरी, लावारिस आदि मामलों में जब्त वाहन जो खड़े-खड़े कबाड़ हो रहे थे उन सभी दोपहिया वाहनों की गुरूवार को थाना परिसर कटंगी में खुली नीलामी की गई। नीलामी प्रक्रिया में कटंगी, सिवनी, कटनी, बालाघाट के बोलीदारों ने हिस्सा लिया। न्यायालय कलेक्टर के आदेशानुसार कुल 45 नग वाहनों की नीलामी की गई। थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले, नायब तहसीलदार सोंलकी मौजूद रहे।