चायल: मंदर देव माफ़ी गांव के मंदिर में सिलबट्टे से सिर कूचकर पत्नी की हत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया, पति पर आरोप
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदर देह माफी (मंदरी) गांव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने सिलबट्टे से सिर कूचकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के तीन मासूम बच्चे मां की मौत से रो-रोकर बेहाल हैं। वहीं, बहन की हत्या से आहत भाई हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगा रहा है।