लंभुआ: हरिहरपुर सहनिवा में भेड़िया के आतंक से महिला समेत तीन लोग घायल, इलाज जारी
लंभुआ तहसील क्षेत्र के सहनिवा गांव में भेड़िए ने अचानक हमला कर दिया।भेड़िए ने हमला कर केवला देवी,दीपक यादव और जगराम को घायल कर दिया।सभी घायलों को इलाज के लिए CHC में भर्ती कराया गया।जहां डाक्टर ने जगराम की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं वन अधिकारी अतुल कुमार का कहना है कि वह पागल सियार है जबकि ग्रामीण भेड़िया बता रहें है।