लंभुआ: लंभुआ पुलिस ने पठखौली रोड के मोड़ से BNS के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
लंभुआ पुलिस ने BNS के आरोपी मोतिगरपुर थानाक्षेत्र के हासापुर गांव निवासी गुफरान पुत्र नजीब अहमद को पठखौली रोड के मोड़ से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी गुफरान के पास से "रियल मी" कंपनी का एक एंड्रायड फोन भी बरामद किया है।पुलिस ने स्थानीय थाने पर गुफरान के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।