टोंक: डीएसटी ने करीब ₹300000 कीमत का 21 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tonk, Tonk | Mar 14, 2026 टोंक डीएसटी टीम ने सिन्दोलिया ग्राम में छापामार कार्रवाई कर हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी से करीब ₹300000 कीमत का करीब 21 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर शंकर कुम्हार निवासी सिन्दोलिया व भंवरलाल जाट निवासी बागड़ी को गिरफ्तार किया है।