घर में गाड़ी चोरी के लिए आए चोर पेट्रोल ही चोरी कर ले गए...........
जयपुर- 26 एवं 27 की रात को 3 बजकर पन्द्रह मिनट पर कार चोरी करने की नीयत से सीसीटीवी में दिख रहे दो चोर घर के पास आए घर में में तांखझांक की, उनको लगा प्रवेश करना मुश्किल है । तो गाड़ी को खोल करके चोरी करने की कोशिश की, गाड़ी हाईटेक होने के कारण नहीं खुल सकी तो चोरों ने किसी भी तकनीक से गाड़ी की टंकी से पेट्रोल ही निकाल ले गए जानकारी देते हुए भूपेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि सेक्टर 14 इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा स्थित उनके मकान के सामने घर पर आए रिश्तेदारों की गाड़ी खड़ी थी जिसमें से यह वारदात को अंजाम दिया गया। स्टेपनी, पहिये, स्टीरियो, मोटर आदि चोरी की बारदात इंद्रा गांधी नगर जगतपुरा में सामान्य बात हो गई है,पुलिस और सरकार से चोरो से निजात दिलाने की जरूरत है
Weir, Bharatpur | Sep 27, 2026