भभुआ: पीपरा गांव के पास बेटी की शादी का कार्ड बांटने गए पिता को अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर किया घायल, इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Apr 7, 2026 बेटी की शादी का कार्ड बांटने गया पिता को पीपरा गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। यह घटना मंगलवार 12:30 बजे की बताई जाती है। जो सोनहन थाना क्षेत्र के मीवं गांव निवासी घायल अकलू राम ने बताया कि मेरी बेटी की शादी 29 अप्रैल को है। उसी का कार्ड बांटने के लिए पहाड़ियां गांव सहित चार गांव में बांटकर दुल्लहपुर गांव से घर लौट रहा था।