सुसनेर: नप सुसनेर में राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ की बैठक संपन्न, सफाई कर्मचारीयो की सुनी समस्या
राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र बिलरवान के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के जिला प्रभारी राजेंद्र गोसर ने आज नगर परिषद सुसनेर के सभाकक्ष में सफाई कर्मचारियों की बैठक ली जिसमें कर्मचारियो की समस्या सुनी उन्हें हल करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही सफाई कर्मियों को उनके अधिकारों तथा सुविधाओ के बारे में भी बताया।