गोपालगंज: कर्णपुरा गांव के पास गंडक नहर से युवती का शव बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव के समीप गंडक नहर से सोमवार की शाम 5 एक युवती का शव बरामद कर लिया गया है। शव को नहर से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान थावे थाना क्षेत्र के अमैठी गांव निवासी 18 वर्षीय सोहिला कुमारी के रूप में की गईं।