गोपालगंज: शहर के वीएम मैदान में होमगार्ड जवान की बहाली प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 410 अभ्यर्थी शामिल, डीएम-एसपी मौजूद
कुल 700 अभ्यर्थियों को उपस्थित होना था, जिसमें कुल 410 अभ्यर्थी उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन कराये वहीं 290 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शहर के वीएम मैदान में शारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इसमें डीएम व एसपी भी मौजूद रहे। जिसमें 6 मिनट में 1600 मी की दौड़, हाइट और चेस्ट की माप हाई जंप, लॉन्ग जंप और अंत में मेडिकल जांच आदि प्रक्रिया पूर्ण की गई।