सिरसागंज: थाना अरांव पुलिस ने भारौल बाईपास मोड़ से वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अरांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद आशिक पुत्र बली मोहम्मद निवासी ग्राम खेरी थाना अरांव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कस्बा भारौल बाईपास मोड़ के पास से पकड़ा।