धार: धार में बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन का सर्वे अभियान, 25 दुकानों में 12 बच्चे काम करते मिले
Dhar, Dhar | May 30, 2025 धार में जिला प्रशासन ने स्ट्रीट चिल्ड्रन और देखरेख की जरूरत वाले बच्चों के लिए सर्वे अभियान चलाया। शुक्रवार को जिला स्तरीय टीम ने धार शहर में चाय की दुकानों, मोटरबाइक गैरेज और कबाड़ी की दुकानों का निरीक्षण किया।