धार: धामनोद के स्थानीय गुरुद्वारे में सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस मनाया गया
Dhar, Dhar | May 30, 2025 धामनोद में सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस स्थानीय गुरुद्वारे में मनाया गया। गुरु अर्जन देव जी सिख धर्म के पहले शहीद गुरु थे।गुरुद्वारे में 10 दिनों से सुखमणि साहिब जी का पाठ किया जा रहा था। शुक्रवार को पाठ की समाप्ति के बाद शुक्रवार शाम 4;00 के लगभग कीर्तन हुआ। इसके बाद ज्ञानी दलजीत सिंह ने अरदास की।